― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआयुष्मान भव शुभारंभ कर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

आयुष्मान भव शुभारंभ कर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

  • लाल कार्ड धारकों के बाद अब बीपीएल कार्ड धारकों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड के अन्तर्गरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर पर रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपीन सिंह के हाथों फीता काटकर आज आयुष्मान भवः का शुभारम्भ किया गया है। जिसमे मुख्यरूप से गांव की जनता को लाभ पहुँचाहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को आज देश की स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए आयुष्मान भवः नाम देकर इस कार्यक्रम को मनाया जा रहा है। विपीन सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ अपने ग्राम सभा मे जन जन तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। अधिकारियों से मिलकर और सारी सुविधाएं गांव में लाने के लिए कार्य करूँगा। डॉ.विजय यादव ने बताया कि ब्लडप्रेशर की जांच, शुगर की जांच, मौसमी बुखार का इलाज किया जा रहा है। वही आयुष्मान भव के अन्तर्गरत आने वाली बीमारियों के बारे में भी लोगो को जानकारी दी जा रही है। जैसे उन बीमारियों में किडनी संबंधित, मस्तिष्क जर, लिवर संबंधित बीमारिया जो कि आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक कि सुविधा इन बीमारियों से संबंधित पाया जा सकता है। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, आनन्द गुप्ता, नखड़ू सोनकर, राधेश्याम मिश्रा, श्यामलाल प्रजापति, मुरारी सिंह, जय प्रकाश सिंह, बाबू राम बेनबंशी, कनिष्क कुमार सिंह, फार्मासिस्ट सुजीत व आशा कार्यकत्री आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...