जौनपुर। शिव गोविन्द महाविद्यालय मछलीशहर में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जौनपुर के किसान अनिल यादव ने अपनी मेहनत और बागवानी के प्रति जुनून का परचम लहराया है। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित आम महोत्सव 2025 में उन्हें उनकी उत्कृष्ट आम की प्रजातियों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रदेश भर से आई लगभग 800आम प्रजातियों के बीच सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने के लिए प्रदान किया गया था। वहीं शिव गोविंद महाविद्यालय के डायरेक्टर संदीप यादव ने इस उपलब्धि पर अपने शिव गोविंद महाविद्यालय पर अनिल यादव का स्वागत समारोह का आयोजन किया। महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि अनिल यादव ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया गया। उन्होंने अनिल यादव को स्मृति चिन्ह बुके अंग वस्त्र प्रदान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा अनिल यादव, जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिशुनपुर (लाल बाजार) के निवासी हैं। अनिल यादव ने कहा यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि सही तकनीक और लगन से स्थानीय स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाली फसलों का उत्पादन संभव है। उक्त अवसर पर राहुल त्रिपाठी, डॉ.आसाराम यादव, राजमणि यादव, सरमू प्रधान, सिकंदर मौर्य, पप्पू यादव, मुमताज अहमद, विनोद प्रजापति, रणधीर यादव, घनश्याम यादव, अरविंद गुप्ता ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आम महोत्सव में प्रथम पुरस्कार के सम्मानित अनिल यादव को सपा ने किया सम्मानित

Previous article
Next article

