Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआम आदमी पार्टी का तेजी से बढ़ रहा कारवाँ

आम आदमी पार्टी का तेजी से बढ़ रहा कारवाँ

  • समाजसेवी श्वेता सिंह सहित कई अन्य ने ग्रहण की सदस्यता

जौनपुर।आम आदमी पार्टी केंद्रीय कार्यालय पर शनिवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में शाहगंज की प्रमुख समाजसेवी श्वेता सिंह ने उत्साह से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ सुभाष चंद्र गौतम, विनोद यादव, आरके चौधरी एवं जय सिंह गौतम ने भी सदस्यता ग्रहण की। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने सदस्यता ग्रहण कराई। श्वेता सिंह ने कहा, ‘केजरीवाल और संजय सिंह की ईमानदार राजनीति व गरीबों के लिए संघर्ष ने मुझे प्रभावित किया, शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर आम आदमी पार्टी का काम सराहनीय है। मैं पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत लगाऊँगी। डॉ.अनुराग मिश्रा ने कहा, केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कारवाँ पूरे देश में फैल रहा है। संजय सिंह गरीबों-दलितों-पिछड़ों की आवाज बनकर लड़ रहे हैं, इसलिए लोग जुड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा, संजय सिंह ने सरयू से संगम तक एवं रुहेलखंड में रामपुर से अमरोहा तक पदयात्राएँ कीं। अब पूर्वांचल में जौनपुर से आजमगढ़ तक पदयात्रा प्रस्तावित है, तिथियाँ शीघ्र घोषित होंगी। इस दौरान अनीता मिश्रा (महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष), वंदना मिश्रा, विजय सिंह बागी, अतुल तिवारी, विद्याधर मिश्र, सोम कुमार वर्मा, प्रदीप मिश्रा, विनय सिंह, लाले बिन्द, राजकुमार, बृजेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दी।