Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआबकारी निरीक्षक ने दुकानों का किया निरीक्षण

आबकारी निरीक्षक ने दुकानों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, बक्शा। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आबकारी निरीक्षक बदलापुर आलोक सिंह ने अपनी टीम के साथ शनिवार को थाना क्षेत्र के सराय हरखू व धनियामऊ में स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों व बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि किसी प्रकार की मिलावटी शराब व अवैध शराब नहीं बिकना चाहिए तथा ओवर रेटिंग न की जाय, जो रेट निर्धारित है उसी रेट पर बिकना चाहिए अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि निर्धारित समय पर ही दुकान खुलना चाहिए। निर्धारित समय के पहले दुकान खुली पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया की बिक्री ईपोस मशीन द्वारा ही की जाये। इस चेकिंग अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है।