Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरडेंगू से मौत व किट की कमी का सीएमओ ने लिया संज्ञान

डेंगू से मौत व किट की कमी का सीएमओ ने लिया संज्ञान

  • पुष्टि के लिए मौके पर भेजी गई टीम, आज उपलब्ध हो जाएगी ७,००० से अधिक जांच किट
  • जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए ३६ बेड खाली, सीएचसी/पीएचसी २०-२० बेड आरक्षित

जौनपुर धारा, जौनपुर। डेंगू से मौत तथा जिला अस्पताल में जांच किट की कमी के मामले को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और तत्काल ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि डेंगू से मौत के मामले की पुष्टि करने के लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल, जिले के सारे सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू मरीजों के लिए जरूरी सारी दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में ३५ डेंगू की जांच किट उपलब्ध है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु कुमार तथा जिला अस्पताल को डेंगू जांच किट के आपूर्तिकर्ता से बात हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार तक जिला अस्पताल में २,००० डेंगू किट आ जाएगी। साथ ही सीएमओ आफिस के स्टोर में ५,००० किट पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डेंगू किट की कोई कमी नहीं है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में ५० बेड मौजूद हैं। इस समय वहां पर २१ मरीज भर्ती हैं जिसमें से सात मरीजों को डिस्चार्ज कर िदया गया है। इस तरह से ३६ बेड इस समय भी खाली हैं। प्रत्येक सीएचसी पर डेंगू वार्ड के लिए २०-२० बेड आरक्षित रखा गया है।