जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में बीती रात वनवासी बस्ती में पत्नी ने अपने भाई के साथ ससुराल में रह रहे पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक दाऊदपुर ग्राम सभा के बनवासी बस्ती में बीती रात पति पत्नी में हुए झगड़े को लेकर पत्नी रेनू ने अपने भाई अर्जुन और माता गीता के साथ मिलकर १५ दिनों से ससुराल में आए गोहका गांव निवासी छब्बू मुसहर को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल छब्बू बस्ती में ही रात से पड़ा गंभीर हालत में छटपटाता रहा लेकिन कोई भी उसे अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद की। सुबह किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पीड़ित ने किसी प्रकार की कार्यवाही से इंकार कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
Previous article
Next article

