Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआप पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुआ चर्चा

आप पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुआ चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह(मुन्ना) की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण चौरसिया, सदस्य केपी गुप्ता, सदस्य श्यामलाल पटेल एवं विशाल यादव, सूर्यनाथ इत्यादि लोग उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव हम सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे जिससे पार्टी की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने एवं जनाधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो सके। आने वाले समय में भारत को नंबर वन बनाना है इसके लिए हम सभी को मिलकर आम आदमी पार्टी को जिताना होगा। उक्त बैठक कि जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।