Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआठ दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ आयोजन

आठ दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। ह्रदय में अगर भगवान का स्थान हो जाये तो हार्ट अटैक जीवन भर नहीं हो सकता है। उक्त बातें पराऊगंज बाजार स्थित मानस सेवा समिति द्वारा आयोजित आठ दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस शनिवार को मानस मर्मज्ञ पंडित प्रकाशचंद्र पांडेय विद्यार्थी ने कही। उन्होंने कीर्तन एवं सुमिरन तथा सुन्दर को रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान का रूप जलाशय की तरह है। मनुष्य को अपनी आंखे मछली की तरह रखना चाहिए ताकि भगवान के जलाशय में मछली की तरह निवास कर सके। सुंदरकांड की उपायदेयता का बोध कराते हुए बताया कि नारी सशक्तिकरण भारतीय संस्कृति में सदियों से चली आ रही है जिस के नाते प्राण से भी ज्यादा प्यारा होने पर भी माता कैकेयी ने राम को वन भेजा तथा बाली एवं लंकापति रावण ने नारी का हरण करने पर श्रीराम ने मर्यादा का पालन करते हुए उनका बध किया। ब्रिटिश गवर्नमेंट के दांत खट्टे कर तलवार की नोक को चुराते हुए झांसी की रानी शौर्य गति को प्राप्त हुई। ऐसी होती हैं हमारी भारतीय नारी। कथा के आयोजक राधेश्याम गुप्ता ने मंचस्थ व्यास पीठ का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर पंडित श्रीभूषण मिश्र, पंडित राम सुमेर मिश्र, भैयालाल शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वंश गोपाल सिंह, हरीनाथ तिवारी, नितिन सिंह, भाजपा नेता कृष्ण प्रताप दुबे, सुभाष सिंह, पवन कुमार चौबे, सतीश गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजनों ने कथा का रसपान किया। आरती वंदन सभी श्रद्धालु जनों ने किया।