Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरआजमगढ़ की जमालपुर की टीम बनी वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता

आजमगढ़ की जमालपुर की टीम बनी वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता

  • अंतर जनपदीय प्रतियोगिता जीत ट्राफी पर जमाया कब्जा

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन गांव के साधन सहकारी समिति के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आजमगढ़ की जमालपुर  की टीम ने अपने ही जिले के तोवा की टीम को 21-14से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि दिनेश यादव ने ट्राफी व पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़, सुल्तान्ापुर, वाराणसी, जौनपुर, अम्बेडकर नगर जिले की लगभग तीन दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया था। सेमी फाइनल में पहुंचीं टी.डी.कालेज की टीम तोवा आजमगढ़ की टीम से हार कर बाहर हो गयी। फाइनल मैच बरगी बनाम जमालपुर आजमगढ़ के बीच हुआ। जिसमें जमालपुर आजमगढ़ की टीम विजई रही। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों में उत्साह भरते हुए कहा कि खेल से शारीर और मस्तिष्क जहां स्वस्थ होते हैं, वहीं प्रतिभागियों में लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ते हुए उसे हासिल कर लेने को प्रेरित करता रहता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक उमाशंकर यादव ने किया। कमेन्ट्री नीरज यादव  रहे। इस मौके पर बजरंगी यादव, सुनील यादव, राधेश्याम यादव, शैलेश यादव, अंगद यादव, अरुण संजय पाल, आंनद राज, श्रवण कुमार यादव, अखण्ड यादव, त्रिलोकी यादव, प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र मौर्य  आदि मौजूद रहे। संचालक नीरज यादव ने आगतो के प्रति आभार प्रकट किया।