Gold-Silver Price Update : शादियों के सीजन में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में यह आपके लिए सोने की खरीदारी या सोने में निवेश करने का सही समय है. आज अगर आप सोने या चांदी (Gold-Silver Price) की खरीदारी करने का सोच रहे हैं. तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है. जिससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आज सोने या चांदी की खरीद करना कितना फायदेमंद हो सकता है. देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 0.45% यानी 250 रुपयेघटकर 55,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, आज चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई है, इसकी कीमत आज 1200 रुपये यानी 1.87% घटकर 63,100 रुपये प्रतिकिलो के करीब है. तो आप देरी बिल्कुल न करें. आज आपके पास सस्ते रेट पर सोने और चांदी दोनों की खरीद का सुनहरा मौका है. दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 56,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 56,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 51,350 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता में 24 कैरेट सोना 56,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 51,350 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध (99.9 प्रतिशत) माना जाता है. 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार बनाने में किया जाता है. जबकि 22 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए बेहतर माना जाता है.
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आज फिर सोना-चांदी हुआ सस्ता

Previous article
Next article

