― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरआज ईवीएम में कैद होगी प्रत्याशियों की किस्मत

आज ईवीएम में कैद होगी प्रत्याशियों की किस्मत

  • सुबह सात बजे से जौनपुर की दो सीटों पर होगा मतदान
  • पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए हुई रवाना, मतदान आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज जौनपुर, मछलीशहर के संसदीय सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। इस बीच यूपी की 14 सीटों पर मतदान किया जाएगा। छठे चरण में प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज(आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान होना है। इनमें से कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जो बेहद हॉट हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छठे चरण में राजनीतिक गलियारे के कई प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इसमें भाजपा के कृपाशंकर, बीपी सरोज, बसपा के निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव, सपा के बाबू सिंह कुशवाहा व प्रिया सरोज सहित तमाम दल व निर्दल उम्मीदवारों की किस्मत का पैâसला ईवीएम मशीन में वैâद हो जायेगा। चुनाव आयोग ने संसदीय क्षेत्रों में सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था दुरूस्त कर लिया है। मतदान केंद्रों पर छाया, पीने के पानी, रैंप, शौचालय, व्हीलचेयर से लेकर बिजली तक की बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं। जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सकें। मुख्य चुनाव अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी गई है। मतदान से एक दिन पहले से ही जौनपुर चौक-चौराहों के चाय-पान की दुकानों सहित अन्य दशा में अपने चहेते पार्टी व प्रत्याशी को लेकर तर्क-वितर्क जारी है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां  अपने अपने बूथों के लिए रवाना हुईं। बूथों पर 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाला जायेगा। जौनपुर और मछलीशहर सीट पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कड़ा प्रबंध किया है। निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। जौनपुर सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में है, इनके भाग्य का फैसला 19 लाख 37 हजार 237 मतदाता करेंगे। जिसमे 10 लाख, 26 हजार 234 पुरुष, 9 लाख, 50 हजार 912 महिला और 91 थर्ड जेंडर मतदाता है। मछलीशहर(सुरक्षित) सीट पर 12 उम्मीदवार ताल ठोक रहे है, इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 लाख, 40 हजार 605 वोटर्स करेंगे। जिसमे 10 लाख 16 हजार 490 पुरुष, 9 लाख 24हजार 46 महिला और 69 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। बूथों पर व्यवस्था का जायजा जिलाधिकारी रविन्द्र मादड़, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बदलापुर अरविन्द कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी बदलापुर संत वीर सिंह तहसीलदार राकेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ले रहे हैं।

Share Now...