Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआग से एक बकरी मरी, किशोर व दो बकरियां झुलसी

आग से एक बकरी मरी, किशोर व दो बकरियां झुलसी

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के नौली गांव में मंगलवार को विक्रम राजभर के मड़हे में अचानक आग लग गई जिसमें पूरा मड़हा जलकर राख हो गया। मोहे में बंधी एक बकरी की मौत हो गई। जबकि बकरियां बचाने के चक्कर में एक किशोर और दो बकरियां झुलस गई। जानकारी के अनुसार गांव के विक्रम राजभर और उनका परिवार कहीं काम से गया था। उनका पुत्र अमित घर के पास गांव के लड़कों के साथ खेल रहा था। अचानक घर के मोहे से उठती आग की लपटें देख अमित बकरियों को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। बकरियां बचाने के चक्कर में वह आग से झुलस गया। इस घटना में एक बकरी की मौत हो गई। जबकि दो बकरियां झुलस गई। इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान भी आग के हवाले चला गया। परिजनों को आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।