Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरआईजी ने पुलिस लाइन की शाखाओं का किया निरीक्षण

आईजी ने पुलिस लाइन की शाखाओं का किया निरीक्षण

  • आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
  • शारीरिक, मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। आईजी मोहित गुप्त ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं व इकाइयों का निरीक्षण किया। पुलिस लाईन में परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। कानून रूवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आईजी मोहित गुप्ता गुरूवार को जनपद में पहुंचे। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं व इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन के गेट नं. 1 व 2, केंद्रीय पुलिस कैंटीन, क्वार्टर गॉर्ड आदेश कक्ष, अतिथि गृह व साक्ष्य कक्ष के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण व टाइप प्रथम के आवासों में टाइल्स व ग्रेनाइट के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने भूमि सम्बंधी विवाद में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके तत्काल मौके पर जाकर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित पुलिस अधीकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा से संबंधित पुलिस प्रबंध की जानकारी ली। शुक्रवार की सुबह आईजी द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। पुलिस लाइन परिसर, पुलिस मेस, पुलिस कैंटिन, पुलिस बैरक, पुलिस लाइन चिकित्सालय, यातायात कार्यालय, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, गणना कार्यालय, अंगुष्ट छाप कार्यालय, आदेश कक्ष, स्टोर कार्यालय, गार्द रुम, एमटी शाखा व डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. कैस्तुभ, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।