Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, 12 से मांगा स्पष्टीकरण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, 12 से मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर। लाभार्थियों की ईकेवाइसी व चेहरा प्रमाणीकरण में बरती जा रही लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 80आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकते हुए 12सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने लापरवाही कर रहे अधिकारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। 30 जून तक फीडिंग नहीं कराने पर अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। कार्रवाई की जद में सिरकोनी, नगर, बक्शा, महराजगंज, सुजानगंज, जलालपुर, बदलापुर व रामपुर सहित 12 सीडीपीओ आए हैं। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की ओर से निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कम से पांच लाभार्थियों की फीडिंग कराएं, जिसकी समीक्षा भी की जाएगी। इसमे लापरवाही करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही सीडीपीओ पर भी कार्रवाई होगी। बच्चों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बच्चों को पुष्टाहार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनमाने तरीके से नहीं, बल्कि चेहरा पहचान कर देंगी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से नौनिहालों को सुपोषित करने के लिए चने की दाल सहित गेहूं का दलिया व चावल व खाद्य तेल दिया जा रहा है। इसके वितरण को लेकर अनियमितता पर पाबंदी के लिए इस व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है, जिसमे आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। कुछ समय पहले कमिश्नरनेट में मंडल के सभी डीपीओ, सीडीपीओ व सुपरवाइजर को लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर अमर श्रीवास्तव ने प्रक्षित किया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि चेहरा प्रमाणीकरण नहीं करने पर 80आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अवरुद्ध करते हुए 12सीडीपीओ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। फीडिंग कार्य को 30 जून तक पूरा करना है। लापरवाह कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।