जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जंयती जिला अध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहाकि महारानी अहिल्याबाई होल्कर मराठा मालवा साम्राज्य भारत की होल्कर रानी थी। अहिल्याबाई के पति खंडेरा होल्कर 1754 में कुंभेर की लड़ाई में मारे गए थे। बारह साल बाद उनके ससुर मल्हार राव होल्कर की मृत्यु हो गई उसके एक साल बाद उन्हें मालवा सम्राट की रानी के रूप में ताज पहनाया गया। उन्होंने आक्रमणकारियों और लुटेरे से अपने राज्य की रक्षा की। अहिल्याबाई ने पूरे हिंदुस्तान में समाजवाद का संदेश देने का काम किया है। उन्होंने मंदिर ही नहीं बल्कि अनाथ आश्रम धर्मशाला जल के लिए कुओं का निर्माण ऐसे बहुत से समाजसेवी काम की जिसकी वजह से आज हम लोग उस महान व्यक्तित्व की चर्चा कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रवण जायसवाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राहुल त्रिपाठी, अनवारुल गुड्डू, सोचन राम विश्कर्मा, अन्िाल दूबे, अखिलेश यादव, कमालुद्दीन अंसारी, जेपी यादव, आरिफ हबीब, धर्मेंद्र सोनकर, हफीज शाह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
अहिल्याबाई होल्कर की मनायी गयी 298वीं जयंती



