जौनपुर धारा,जौनपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए सुरक्षात्मक तथा सुधारात्मक कार्यवाही के संदर्भ में जानकारी ली तथा बदलापुर में अवैध कट को बंद किए जाने के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अन्य जगहों पर भी जहां-जहां भी अवैध कट हैं, शीघ्र बंद किए जाएं। चिन्हित लगभग 24ब्लैक स्पॉट्स तथा एनएच 31 तथा एनएच भदोही पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की। अतिक्रमण खत्म करने हेतु किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम गठित कर कार्य किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अवैध खनन तथा इसके परिवहन को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन की भी समीक्षा करते हुए ओवरलोडिंग कर मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने, ईंट भट्टों में मिट्टी के अवैध संग्रहण पर जुर्माना लगाने के निर्देश के साथ ही अवैध खनन पर चालान करने तथा जिस गाटे का अनुमोदन नहीं है, वहां से अवैध तरीके से खनन करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भ_ों पर कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर अवश्य होना चाहिए, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वि/रा राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी, ईंट भट्टा संचालक सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अवैध खनन रोकने के लिए, हो प्रभावी कार्यवाही- जिलाधिकारी


