Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति

अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति

  • पुन: मूर्ति लगाने के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर खुटहनी गांव में शुक्रवार को भेर में ग्रामीणों ने देखा कि अराजक तत्वों द्वारा गांव में लगी डा. अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए। मौके पर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल मय फोर्स पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि नई मूर्ति लगाई जाए। उक्त गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र रामकरन ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि अराजक तत्वों द्वारा अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया गया है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। भीम आर्मी के रमेश कुमार, अमन कुमार, अरविंद रावत समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया कि पुन: इसी स्थान पर अंबेडकर की मूर्ति लगवाई जायेगी तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व यहां अनाधिकृत रूप से अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई थी जो अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई। मूर्ति मंगवाई गई है, जल्द ही लगवा दी जाएगी।