Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का होगा सीधा प्रसारण

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का होगा सीधा प्रसारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 22जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गौराबादशाहपुर क्षेत्र में भी हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त है। जो लोग श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नहीं जा पा रहे उनको प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी तथा उद्योगपति अरविंद सिंह ने पिलखीनी स्थित मां दुर्गा मंदिर पर की है। जिसके लिए लोगों को आमंत्रण कार्ड भी बांटे जा रहे हैं। इस संदर्भ में अरविंद सिंह ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति लोगों के उल्लास को देखते हुए उन्होंने 21 जनवरी 2024 को पिलखनी स्थित दुर्गा जी मंदिर पर प्रातः 8 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन करवाया है। जिसकी पूर्णाहुति एवं जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के द्वारा मंदिर प्रांगण में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिनांक 22 जनवरी को सुबह 9बजे से आयोजित किया गया है। तत्पश्चात उसी दिन दोपहर 12बजे से प्रसाद वितरण एवं प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया है। इस आयोजन में दिनेश सिंह वरिष्ठ लिपिक टीडी इंटर कॉलेज जौनपुर, विमलेश सिंह कैशियर, राहुल सिंह प्रधान प्रतिनिधि, चेतन सिंह, शिवम सिंह, कुंवर कार्तिकेय सिंह, डॉ.नीरज सिंह, अमन सिंह, समर्थ सिंह, राजवीर सिंह, देव सिंह का विशेष योगदान है। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत रमेश सिंह द्वारा संरक्षित भी किया जा रहा है तथा उन्ही के दिशा निर्देशन में सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।