― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरअयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बहुत उत्साहित है राम...

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बहुत उत्साहित है राम भक्त व आम जनमानस

बोले लोग : अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्धघाटन, हिंदू धर्म और सनातन की जीत

जौनपुर धारा(शिवप्रसाद अग्रहरि)

सिकरारा। रामनगरी अयोध्या में आयोजित होने वाली 22जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां देशवासी गर्व कर रहे हैं, वही राम भक्त व आम जनमानस में खुशी की लहर व्याप्त है। क्योंकि 500 वर्षों पुराने विवाद पर तमाम संघर्षों एवं कठिनाइयों के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसलिए हिंदू व सनातन धर्म में भी इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। आज अयोध्या का राम मंदिर देश के साथ-साथ विदेश में भी अपनी ख्याति अर्जित कर रही है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विदेश में भी इसे लेकर चर्चाएं खास है। जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में भी भव्य राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर रामभक्तों व आमजनमानस में भी इसे लेकर काफी उत्साह है। इसी क्रम में क्षेत्र के गुलजारगंज निवासी विनय कुमार चौरसिया व मदन लाल मोदनवाल का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। यह हमारे धर्म और सनातन की जीत है। सौभाग्य है कि आज हमारे रामलला का बनवास 22 जनवरी को खत्म हो जाएगा।

सुरतासापुर निवासी डॉ.हिमांशु शर्मा व संदीप कुमार शर्मा का कहना है कि वर्षों बाद आज हमारे रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमे हम सभी को आने वाले 22 जनवरी को अपने अपने घरों में खुशी में दीपक जलाने चाहिए। मेंहदी गांव निवासी मनोज कुमार गौड़ का कहना है कि राम मंदिर के लिए न जाने कितने लोगों ने संघर्ष किया, कितने शहीद हो गए। फिर भी रामभक्तों व उनके चाहने वाले उनके लिए लगे रहे। आज बड़ी खुशी है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है।

Share Now...