जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर बैरगिया हरिजन बस्ती में बच्चों द्वारा अमरूद तोड़ने को लेकर आपस में विवाद हो गया। बिवाद इतना बढ़ गया कि हाथा पाई धक्का मुक्की में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार बलईपुर बैरगिया निवासी फूलचन्द की पत्नी फिरता देवी ६० वर्ष व उनके पट्टीदार से अमरूद तोड़ने को लेकर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पट्टीदारों में हाथा पाई व धक्का मुक्की होने लगी। इसी बीच फिरता देवी जमीन पर गिर गयी। जिससे उनके सर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर केराकत कोतवाल अपने हमराहियों के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अमरूद तोड़ने को लेकर मारपीट, महिला की मौत


