Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Police Encounter: चार बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे और दो बाइक बरामद

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।
Homeअपना जौनपुरअमरनाथ धाम के लिए भक्तों का जत्था रवाना

अमरनाथ धाम के लिए भक्तों का जत्था रवाना

जौनपुर धारा, खेतासराय। श्रावण माह में कांवरियों और शिव भक्तों का विभिन्न शिवालयों में दर्शन के लिए जत्थों का आवागमन लगा रहता है। इसी क्रम में खेतासराय से अमरनाथ धाम के लिए शनिवार की दोपहर पहला जत्था रवाना हुआ। जत्था कस्बा के शिवालय में दर्शन कर विधि-विधान से ट्रेन पकड़ने के लिए जौनपुर सिटी स्टेशन पहुँचे। जहां से ट्रेन पकड़कर अमरनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। जत्थे में शामिल मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोले बाबा ने बुलाया तो दर्शन के लिए निकल पड़ा, पूरी कोशिश रहती है हर वर्ष श्रावण माह में बोले बाबा का दर्शन करने के लिए जाएं। जिसे भी मौका मिले तो दर्शन के लिए जाना चाहिए। जत्थे में दीपक सेठ, अनूप कुमार गुप्ता, शुभम प्रजापति, देवव्रत बरनवाल, दुर्गेश बरनवाल, महेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से शामिल रहे।