जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 21 से 29 अगस्त 2023 तक ’’राष्ट्रीय खेल सप्ताह दिवस’’ मनाया जा रहा है। इस क्रम में 23 अगस्त को पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ.राकेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद की कुल 11टीमों ने प्रतिभाग किया।पहला मैच बदलापुर व इन्दिरा गांधी स्टेडियम के मध्य हुआ। जिसमें 31-15 से बदलापुर विजेता रही। दूसरा मैच मो.हसन इण्टर कालेज व केराकत के मध्य हुआ जिसमें 35-19 से मो0 हसन विजेता रही। तीसरा मैच रामनगर व करंजाकला के मध्य हुआ जिसमें 34-29 से रामनगर विजेता रही। चौथा मैच टी.डी.कालेज ’’बी’’ व मेंहदीगंज ’’ए’’ के मध्य हुआ जिसमें 27-16 मेंहदीगंज ’’ए’’ विजेता रही। पांचवा मैच बदलापुर व मो0 हसन कालेज के मध्य हुआ। जिसमें 34-29 बदलापुर विजेता रही। छठां मैच रामनगर व टी.डी.कॉलेज ’’ए’’ के मध्य हुआ। जिसमें रामनगर 34-29से विजेता रही। सातवां मैच मेंहदीगंज’’बी’’व गुलरा के मध्य हुआ। जिसमें मेंहदीगंज’’बी’’38-15 से विजेता रही। पहला सेमीफाइनल मेंहदीगंज’’ए’’बदलापुर के मध्य हुआ। जिसमें मेंहदीगंज ’’ए’’28-11 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल रामनगर व मेंहदीगंज ’’बी’’ के मध्य हुआ। जिसमें रामनगर 33-15 से विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेंहदीगंज’’ए’’व रामनगर के मध्य खेला गया। जिसमें शुरूवाती मुकाबले में रामनगर ने मेंहदीगंज’’ए’’को कड़ी टक्कर दिया परन्तु बाद में मैच एकतरफा हो गया। जिसमें मेंहदीगंज ’’ए’’ ने रामनगर को 33-15 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 29 अगस्त को फुटबाल, खो-खो, कबड्डी एवं 14वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें विजेता-उप विजेता टीमों को एक साथ पुरस्कृत किया जायेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अभियान के तहत 29 को कराया जायेगा अन्तिम प्रतियोगिता

Previous article
Next article

