Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनअब्दू रोजिक के दुबई वाले महल जैसे घर का वीडियो वायरल

अब्दू रोजिक के दुबई वाले महल जैसे घर का वीडियो वायरल

बिग बॉस 16 में सबके दुलारे अब्दू रोजिक का हाल में ही घर बिग बॉस में दिखाया गया। जिन लोगों ने शो में छोटे भाईजान का घर देखा, उनकी आंखें फटी रह गई। ताजिकिस्तान के रहने वाले अब्दू रोजिक का हाल में ही लैविश होम, कार और लाइफ देखने का बिग बॉस के दर्शकों को मौका मिला। उनके घर को देखकर तो साजिद खान की भी आंखें फटी रह गई थीं और उन्होंने कहा था कि उनका भी ऐसा घर नहीं है। आइए आपको दिखाते हैं बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक के घर का चप्पा चप्पा। बिग बॉस 16 में हाल में ही सभी कंटेस्टेंट के घरवालें आए। किसी की मां तो किसी के रिश्तेदार ने शो में एंट्री की और अपने कंटेस्टेंट का मनोबल बढ़ाया। मगर अब्दू रोजिक की फैमिली देश से दूर हैं और वह इंडिया आने में असमर्थ थे। ऐसे में बिग बॉस ने उनके पैरेंट्स और भाई की बातचीत वीडियो कॉल के जरिए दिखाई। अब्दू रोजिक के पिता ने पहले अपने बेटे से बात की। उन्हें बताया कि भारत की जनता उनके लाडले को खूब प्यार कर रही है। वह ऐसे ही खेले और आगे बढ़े। फिर बिग बॉस ने अब्दू रोजिक और साजिद खान को कंफेशन रूम में बुलाया। यहां अब्दू रोजिक की बात उनके भाई से वीडियो कॉल पर करवाई गई। इस दौरान उनके भाई ने अब्दू का पूरा घर, रूम, गाड़ी व हरेक चीज से रूबरू करवाया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुबई में अब्दू रोजिक का घर काफी बड़ा है। वह इस ग्रैंड घर में रहते हैं। उनकी गाड़ी हो या कमरा सबकुछ काफी बड़ा है। घर का लैविश अंदाज देख साजिद खान की आंखे भी फटी रह जाती है।