Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअबूझ हाल में रिहायशी छप्पर व मकान में लगी आग

अबूझ हाल में रिहायशी छप्पर व मकान में लगी आग

  • लाखों की कीमत के गृहस्थी का सामान जला

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां व हैदरपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी छप्पर व मकान में रखा लाखों के गृहस्थी का सामान जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी फेंक आग को काबू में किया। दोनों जगहों पर आग कैसे लगी,यह जानकारी नहीं हो सकी।

डिहियां गांव के प्रधान रमाशंकर तिवारी अपने पुराने घर में लगभग 35 क्विंटल भूषा और डेढ़ लाख से अधिक कीमत की इमारती लकड़ी रखें हुए थे। वह अपना नया आवास यहां से लगभग दो सौ मीटर दूर बनाए हैं। सोमवार की आधी रात को घर के भीतर से धुएं का गुबार उठने लगा। जानकारी होते ही वे शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। आस-पास के लोगों ने हैंडपम्प व सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाया। तब तक भीतर रखा भूषा और लकड़ी जल चुका था। उन्होंने बताया कि गोशाला के लिए भूषा खरीद कर रखे थे। इसी तरह दीपावली की शाम हैदरपुर गांव के रामसजीवन यादव के छप्पर में उस समय आग की लपटे उठने लगी। जब ग्रामीण दीपावली के हर्षोल्लास में आतिशबाज़ी कर रहे थे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई। कयास लगाया जा रहा है कि आतिशबाजी की चिंगारी से छप्पर में आग लगी होगी। अगलगी में 80 हजार से अधिक के गृहस्थी के सामानों की क्षति का अनुमान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी किया।