Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअब सफेद राशन कार्ड धारकों को भी आयुष्मान कार्ड : पूर्ति निरीक्षक

अब सफेद राशन कार्ड धारकों को भी आयुष्मान कार्ड : पूर्ति निरीक्षक

जौनपुर धारा, बदलापुर। पूर्ति निरीक्षक अभिनव मिश्रा ने बताया कि 5 यूनिट से अधिक वाले पात्र गृहस्थी (सफेद) राशन कार्डों के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड ‘आयुष्मान आपके द्वार 3.0’ योजना के अंतर्गत बनने लगा है। इसके अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। विदित है कि पूर्व में केवल अंत्योदय (लाल) राशन कार्ड धारको का ही आयुष्मान कार्ड बनता था। परन्तु अब ऐसे सभी राशन कार्ड जिनमें पांच से अधिक यूनिट है। वह अपने कोटेदारों के माध्यम से अथवा आशा, पंचायत सहायक के माध्यम से अथवा स्वयं से beneficiary.nha.gov.in पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पूर्तिनिरीक्षक मिश्र ने बताया कि इससे जिले के साढ़े आठ लाख यूनिट परिवार को फायदा मिलेगा।