Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयअफगानिस्तान की राजधानी में एक बार फिर हुआ धमाका

अफगानिस्तान की राजधानी में एक बार फिर हुआ धमाका

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर से जोरदार धमाका हुआ है. धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को (1 जनवरी) काबुल के सैन्य हवाईअड्डे पर ये विस्फोट हुआ. काबुल के सैन्य हवाईअड्डे पर हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की जान गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. फिलहाल हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. काबुल में सैन्य हवाईअड्डा सिविलियन एयरपोर्ट से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है और आंतरिक मंत्रालय के करीब है

काबुल एयरपोर्ट ब्लास्ट में 10 की मौत
तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफी तक्कुर ने कहा कि काबुल में एयरपोर्ट के मेन गेट के पास एक विस्फोट में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं. अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. उन्होंने ब्लास्ट से नुकसान के बारे में कोई सटीक आंकड़े या अधिक जानकारी नहीं दी और कहा कि डिटेल्स बाद में साझा किया जाएगा. हालांकि, खामा प्रेस ने तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया है कि कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं.

तालिबान पेट्रोलिंग टीम पर निशाना
तालिबान सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल पर सीधे फोटोग्राफी और वीडियो बनाने से रोक दिया था. जानकारी के मुताबिक चेकपॉइंट क्षतिग्रस्त हो गया है. यह एयरपोर्ट रोड पर है और उच्च सुरक्षा वाले सरकारी मंत्रालयों, विदेशी दूतावासों और राष्ट्रपति भवन के पास ही है. तालिबान के गश्ती दल और अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है. 

पिछले साल अक्टूबर में भी हुआ था हमला
तालिबान आंतरिक मंत्रालय के पास स्थित काबुल सैन्य हवाईअड्डा पर पिछले साल अक्टूबर में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए थे.