जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्शा पुलिस ने आठ माह पूर्व अपहृत किशोरी को गुरुवार को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का चालान कर पुलिस ने किशोरी का जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया गत 10सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव की 16वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई थी। किशोरी के पिता ने मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवां गांव निवासी करन कुमार गिरि पर बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। धनियामऊ पुलिस चौकी प्रभारी राकेश राय व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर भोलानाथ मंदिर तिराहा के पास से किशोरी को बरामद कर आरोपित करन कुमार गिरि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह किशोरी को भगाकर मुंबई ले गया था। आरोपित का जरूरी लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया। किशोरी को महिला कांस्टेबल की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया गया है। किशोरी का न्यायालय में बयान कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यदि मेडिकल मुआयना में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद


