Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए दी गई ट्रेनिंग

अपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए दी गई ट्रेनिंग

क्राइम सीन बनाकर पुलिसकर्मियों से कराया गया अभ्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को अपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी गई। हत्या, डकैती, लूट का क्राइम सीन बनाकर विस्तार से जानकारी के साथ ही अपराधिक घटनाओं के बाद की जाने वाली कार्यवाही के सम्बंध में क्राइम सीन बनाकर समझाया गया। इस दौरान काल्पनिक घटनास्थल बनाकर प्रदर्शित करते हुये फील्ड यूनिट, डाग स्क्वाड व पीआरवी 112 के द्वारा किये जाने वाले कार्यो का प्रदर्शन कराया गया। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह द्वारा परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, केराकत, बदलापुर व लाइन्स की मौजूदगी में कुछ थाना प्रभारियों, पुलिस कार्यालय के विभिन्न कार्यालयो, शाखाओ में नियुक्त निरीक्षक, उ.नि. व स्टाफ, जनपद के प्रत्येक थाने से दो-दो उपनिरीक्षक, जनपद के प्रत्येक थाना कार्यालय के स्टाफ व समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय स्टाफ परेड में उपस्थित रहे, जिनको हत्या व डकैती, लूट के घटित होने वाले अपराधो की रोकथाम व घटना के बाद की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध क्राइम सीन प्रोटेक्शन का डिमॉन्स्टे्शन करा कर जानकारी दी गयी साथ ही घटना के उपरान्त घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु आवश्यक सावधानी के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। मौके पर काल्पनिक घटनास्थल बनाकर प्रदर्शित करते हुये फील्ड यूनिट, डाग स्क्वाड व पीआरवी 112 के द्वारा किये जाने वाले कार्यो का प्रदर्शन कराया गया। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्यो का एकत्रीकरण करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी।