जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर विनय जायसवाल ने बताया कि जौनपुर जिले में दिन-प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती चली जा रही है। जिससे आम जनमानस अपना जीवन डर के साये मे व्यतीत कर रहा है। अतः व्यापारियों के साथ भी लूट, हत्या, चोरी जैसी घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं। जो आज कल आम हो गई है। जिससे व्यापारी अपना व्यवसाय सही ढंग से नहीं कर पा रहा है। जो कि व्यापार की दृष्टि से सही संदेश नहीं है। व्यापार के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। अपराधिक घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाए। उक्त अवसर पर मोतीलाल सेठ, रजनीश मौर्य, प्रिंस सैनी, सुजीत मौर्य, अरुण सोनी, दिलीप खरवार, बिरजू यादव, सिंटू गुप्ता, पवन जायसवाल सहित आदि लोग अधिक मौजूद रहें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Previous article

