Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न

कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में बृहस्पतिवार को कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि एआरपी संदीप चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में आपकी समस्याओं के लिए शिक्षक होते हैं। इस क्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वैदेही सखी ने विद्यालय त्याग करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज 37 छात्र छात्राओं की विदाई दी गई। गणित अध्यापक इंदु प्रकाश यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत करें और ऊंचाई तक जाने के साथ ही अच्छे इंसान बने। इस मौके पर सहायक अध्यापिका मनभावती वर्मा, विजयनंदिनी, कादंबरी कुशवाहा, सोनम सिंह, रितु सिंह एवं विद्यालय के समस्त छात्र मौजूद रहें।