Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरअनैतिक कार्य का विरोध करना पड़ा भारी

अनैतिक कार्य का विरोध करना पड़ा भारी

  • मनबढ़ दबंगो ने मां बेटे को पीटकर किया लहूलुहान

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास में एक कमरे में चल रहे अनैतिक कार्य की शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया। नाराज दबंगों ने साथियों के साथ हमला बोल मां-बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लें दबंगों की तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के एक कमरे में लड़कियों के मौजूद होने की शिकायत पर दबंग नाराज हो उठें। पड़ोसी दबंगों ने फोन कर दोस्तों को बुला लिया। उसके बाद 32वर्षीय रविशंकर पुत्र ओमप्रकाश की जमकर पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची मां 65 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी ओमप्रकाश कों भी पीटकर दिया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। भुक्तभोगी द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दीं गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।इस सम्बंध में पूछे जाने पर प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।