जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित प्रोफेसर रामनाथ पांडे स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के सचिव प्रकाश पांडे के द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा प्रतिभागियों को अनुशासन कठिन परिश्रम सहयोग कर्तव्य परायणता की शिक्षा देना राष्ट्रीय योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसमें बालिकाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य मंजू लता सिंह और कार्यक्रम अधिकारी बिंदु ने स्वयं सेविकाओं को उनके कर्तव्य और राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य वाक्य को विस्तृत ढंग से समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
अनुशासन, आज्ञा पालन और कठिन परिश्रम शिविर का मुख्य उद्देश्य

Previous article
Next article


