जौनपुर धारा, मछलीशहर। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शासन की अहितकर नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुये जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को सौंपा। अधिवक्ताओं की मांग थी कि यदि ज्ञापन देने के बाद भी अधिवक्तागण की रक्षा व कल्याणकारी कार्य हेतु शासन द्वारा कोई हितकारी कदम नहीं उठाया गया तो विरोध स्वरुप चार चरणों में 24 व 30 जनवरी एवं 7 व 15 फरवरी को हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, आरपी सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद विन्द, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, अजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार, रमेश चंद्र यादव, जय शंकर यादव सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Previous article
Next article

