जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के कुकरौधा (चकरा) गांव में पिछले 40वर्ष पहले निर्मित गड्ढे की खुदाई, साफ-सफाई व अतिक्रमण को हटवाने को लेकर शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगभग तीन दर्जन ग्रामीण पहुंच प्रार्थना पत्र सौप न्याय की गुहार लगाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी के लिए पूर्व प्रधान द्वारा नाली निर्माण कराया गया था। वर्तमान प्रधान द्वारा नाली की जगह ह्यूम पाइप नाली लगवाई गई है। लेकिन गड्ढा साफ न होने से पानी की निकासी नही हो पा रही है। जिस कारण सड़क पर जगह-जगह पानी बहाता रहता है। गड्ढा खुदाई के लिए प्रधान को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसपर प्रधान द्वारा खुदाई सफाई का प्रयास भी किया लेकिन गांव के ही दबंग लोगो द्वारा गड्ढा खुदाई व सफाई में अवरोध पैदा करने के साथ ही गड्डे को शीघ्रता से मिट्टी व लकड़ी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण का आरोप है िक जन चौपाल व तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देने के फलस्वरूप तहसीलदार के आदेश के बाबजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। पत्रक देने वालो ने ललित कला, नीलम, अनुराधा, कुसुम देवी, किरण, नीतू, विजय प्रताप, बेद प्रकाश, राजू कुमार, प्रेमचंद, छेदीलाल, अजय, राकेश, लवकुश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अतिक्रमण हटवाने को लेकर तहसील दिवस में पड़ा प्रार्थना पत्र

Previous article
Next article

