जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर बलुआ गांव में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच रिहायशी मड़हे उसमें रखा नकदी, खाद्यान्न, कपड़े सहित गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गए। अगलगी की घटना से हजारों का नुकसान हुआ है। मीरा पत्नी दिनेश निषाद गुरुवार देर रात्रि पड़ोस में टीबी देख रही थी इसी बीच उसके रिहायशी मड़हे से आग की लपटें दिखाई दी। दौड़कर शोर मचाते पहुंची। शोर सुन जबतक लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया तबतक उसके पांच रिहायशी मड़हे जलकर खाक हो गए। रिहायशी मड़हे में रखे छः हजार नकद, खाद्यान्न, कपड़े, बिस्तर जल गए। जिससे हजारों का नुकसान हुआ है। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दे दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच रिहायशी मड़हे जलकर खाक

Next article

