― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से दो बीघा गेंहू जला

अज्ञात कारणों से दो बीघा गेंहू जला

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के मढ़ी गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से राजेश सिंह पुत्र स्व.सूर्यबली सिंह का दो बीघा गेंहू जलकर खाक हो गया। इसके अलावा बगल में लल्लन सिंह का भी थोड़ा गेंहू जल गया। जिस समय आग लगी उस समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी। आग लगने के बाद संयोग से विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर मशीन से पानी चलाकर आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग व पुलिस को दे दी। इस सम्बंध में हल्का लेखपाल उमेश कुमार ने बताया कि जिनका गेहूँ जला है। उसकी जांच की गई। आज ही रिपोर्ट मंडी परिषद को भेज दी जाएंगी।

Share Now...