Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से तहसील परिसर में लगी भीषण आग

अज्ञात कारणों से तहसील परिसर में लगी भीषण आग

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील भवन के दूसरे तल स्थित एक कमरे में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। आग लगने से तहसील परिसर मे अफरा-तफरी मच गयी। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास मे जुटी है। बता दें कि बदलापुर तहसील भवन के दूसरे तल पर स्थित एक कमरे में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग की लपटें देख मौजूद लोगों ने शोर गुल मचाया। देखते ही देखते लोग एकत्रित होकर आग बुझाने के प्रयास मे जुट गए। घटना की सूचना तहसीलदार बदलापुर राकेश कुमार ने फायर ब्रिगेड को दिया। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुच गए और आग बुझाने के प्रयास मे जुट गए। आग किन कारणों से लगी और आग से क्या क्या नुकसान हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार आदि लोग मौजूद है।