जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सजईंकला गांव में सोमवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे रामजीत पाल के छप्पर में आग लग गयी। आग की लपटों को देखकर रामजीत की पत्नी प्रमीला देवी व उनका बेटा विमल पाल आग को बुझाने के लिए दौड़े लेकिन दोनों झुलस गये। छप्पर में बंधी एक भैंस गंभीर रुप से झुलस गयी और एक पड़िया की झुलसने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, दो झुलसे

Previous article
Next article


