― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनअजय देवगन से उनके सबसे मुश्किल स्टंट के बारे में पूछ बुरे...

अजय देवगन से उनके सबसे मुश्किल स्टंट के बारे में पूछ बुरे फंसे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा बड़ा संभल-संभलकर अजय देवगन से सवाल कर रहे थे। उन्होंने अजय देवगन से उनके सबसे मुश्किल स्टंट के बारे में पूछ लिया। लेकिन ऐसा जवाब मिला कि कपिल की तो बोलती बंद हो गई, जबकि तबू से लेकर अर्चना पूरन सिंह और बाकी सभी हंसी से लोटपोट हो गए।अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 30 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। अजय अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ‘भोला’ में अजय देवगन ने न सिर्फ एक्टिंग की है, बल्कि वह इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। हाल ही अजय देवगन फिल्म की टीम के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। अजय देवगन जब भी शो में जाते हैं तो कपिल शर्मा उनकी खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ते। लेकिन अजय हमेशा ही उनकी बोलती बंद कर देते हैं। इस बार कपिल थोड़ा संभलकर अजय देवगन से सवाल-जवाब करते दिखे। पर फिर फंस गए और अजय ने कॉमेडियन की बोलती बंद कर दी। से उनके करियर के सबसे मुश्किल स्टंट के बारे में पूछ लिया और फिर एक्टर ने जो जवाब दिया, उससे कपिल की बोलती बंद हो गई। वहीं सारे दर्शक और अर्चना पूरन सिंह समेत तबू भी हंस पड़ीं। ‘द कपिल शर्मा शो’ के ‘भोला स्पेशल’ एपिसोड को 26 मार्च को टेलिकास्ट किया गया। इसका प्रोमो रिलीज किया गया है।अजय देवगन के जवाब ने की बोलती बंद प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा पूछ रहे हैं, ‘अजय सर ने देखो कैसे कैसे स्टंट किए हैं। दो बाइक पर पैर रखकर आ रहे हैं। दो घोड़ों पर आ रहे हैं। दो जहाज पर चढ़कर आ रहे हैं। और इस फिल्म (भोला) में ट्रक पर भी स्टंट किए हैं। सर आपके हिसाब से आपका अब तक का सबसे डिफिकल्ट (मुश्किल) स्टंट कौन सा रहा है? जवाब में अजय बोलते हैं, ‘एक स्टंट जब मैं करता हूं ना तो मेरे जबड़े में बहुत दर्द होता है।’ कपिल ने जब पूछा कि कौन सा? तो अजय देवगन ने जवाब दिया, ‘जब तेरे जोक पर हंसना पड़ता है।’ इतना सुनते ही कपिल शर्मा किसी तरह अपनी हंसी रोकते हैं, वहीं बाकी सभी लोटपोट हो जाते हैं।तबू और दीपक डोबरियाल की भी खिंचाई कपिल शर्मा ने तबू और दीपक डोबरियाल की भी खूब खिंचाई की और ऐसे-ऐसे सवाल पूछे कि उनकी हंसी रोके नहीं रुक रही थी। कुल मिलाकर यह एपिसोड खूब मजेदार रहा। कपिल शर्मा अपने इस शो के अलावा फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो कुछ दिन पहले ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसमें वह एक डिलीवरी बॉय के रोल में हैं। वहीं बात करें ‘भोला’ की तो यह 2019 में आई तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। इसमें संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और अमाला पॉल भी नजर आएंगी।

Share Now...