Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअच्छे संस्कार व शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण संभव : नेहा मिश्रा

अच्छे संस्कार व शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण संभव : नेहा मिश्रा

  • माउंटलर्नर एकेडमी का साइंस एक्जीबिशन कल्चरल प्रोग्राम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। आज के हमारे बच्चे देश के भविष्य हैं। आवश्यकता है इनके अंदर अच्छे संस्कार पैदा कर शिक्षित करने की क्योंकि अच्छे संस्कार व शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। जिस तरह ये बच्चे अच्छी प्रस्तुति देकर सम्मानित होने का गौरव हासिल कर रहे हैं ठीक इसी तरह के कार्यक्रम का हिस्सा होकर हम लोग भी यहां तक पहुंचे है। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा ने विशुनपुर, बजरंगनगर स्थित माउंट लर्नर एकेडमी के साइंस एक्जीबिशन कल्चरल प्रोग्राम समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बच्चों के अच्छे परफॉर्मेंस के लिए विद्यालय परिवार को सराहा। विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यालय के विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण कर काफी प्रभावित हुई। एकेडमी के प्रबंधन द्वारा बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर एसडीएम का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पलता सिंह व संचालन प्रतिभा सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन सिंह, सौरभ सिंह, अभिषेक सिंह, उमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।