- जौनपुर ने बिहार को 4-3 से हराया
जौनपुर धारा, केराकत। आर्य स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता के तत्वाधान में खेले जा रहे शिवपुरी सिहौली चौराहा स्थित मैदान में अंतर्राज्यीय शिराजे हिन्द स्पोर्टिंग क्लब जौनपुर तथा सीवान स्पोर्टिंग क्लब सीवान के बीच खेला गया जिसमें प्रथम हाफ के 17 व 18वें मिनट में 2 गोल मारकर जौनपुर ने अपनी बढ़त बनाए रखी। दोनों टीमों के तरफ से एक दूसरे पर आक्रमक हमले होते रहे। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और दर्शक बीच-बीच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। खेल के 25 व 27वें मिनट में सीवान की टीम ने दो गोल मारकर खेल को बराबरी पर कर दिया। दूसरे हाफ में सीवान ने एक गोल मारकर फिर बढ़त बना ली इसके बाद जौनपुर के खिलाड़ियों ने कुछ समय अंतराल पर बारी बारी दो गोल मार दिया। निर्णायक राजेश यादव उर्फ मिश्रा ने जौनपुर की टीम 4-3 से विजयी घोषित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उद्योग ब्यापार मण्डल नगर उपाध्यक्ष व सपा नगर अध्यक्ष कृष्णा उर्फ गोलू जायसवाल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालता चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बुलन्द करते हुए कहा कि अच्छे खिलाड़ी अच्छे खेल से देश का नाम रोशन करते है। खिलाड़ी वही होता है जो खेल में अच्छा प्रदर्शन करता है। खेल शुरू होने से पहले क्लब के बलराज आर्य, हीरेंद्र यादव एडवोकेट, राजेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, विनोद यादव, बेचन यादव ने आये हुए मेहमानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी का आभार ब्यक्त किया।


