जौनपुर धारा,चंदवक। क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित संत बाबा कीनाराम मठ का आईजी जोन वाराणसी के सत्यनारायण ने पत्नी रामालक्ष्मी के साथ दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने महंथ राजू बाबा व अन्य से मठ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बाबा कीनाराम व राजा बनारस से जुड़े संस्मरण को लोगों के बीच साझा किया तथा मठ के विकास व विस्तार के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, दरोगा सिंह, माधुरी सिंह, मीना सिंह, प्रशांत सिंह, अमित सिंह, निखिल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
आईजी ने सपत्नीक संत कीनाराम का किया दर्शन पूजन


