Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अलाव एवं रैन बसेरा की संख्या में बढ़ोत्तरी एवं बजबजाती नालियों की समुचित सफाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि नगर के तमाम नुक्कड़, चौराहों पर राहगीर, ठेला, खोमचा, रिक्शा चालक सहित तमाम जनमानस को इस समय पड़ रही ठण्ड के बचाव के लिये जगह—जगह अलाव की व्यवस्था होनी चाहिये जो अभी तक नहीं हुई। इसके अलावा नगर में रैन बसेरा जो जनसंख्या के हिसाब से कम है। ऐसे में रैन बसेरा की संख्या भी बढ़ायी जानी चाहिये, ताकि दूर—दराज से देर रात को आने वाले यात्रियों को ठण्ड में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित कर्मचारियों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है, क्योंकि वे चैन की नींद सो रहे हैं और टैक्स के रूप में ऐसे लोगों को वेतन देने वाली जनता त्राहिमाम कर रही है। ज्ञापन लेते हुये नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमण्डल में अमरनाथ मोदनवाल, आशुतोष जायसवाल, संजय कन्नौजिया, चंगेज खान, नितेश साहू, पवनेश यादव, कन्हैया लाल यादव सहित तमाम व्यापारी शामिल रहे।