जौनपुर धारा,जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने 30वर्ष से अधिक पुराने गावों में अंतिम अभिलेख बनाकर तत्काल चकबंदी प्रक्रिया समाप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम वेल्छा और नेवादा के अंतिम अभिलेख जून माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चकबंदी का कार्य गांव में कृषकों के साथ बैठकर संपादित किया जाए और आने वाली समस्याओं का तत्काल मौके पर निस्तारण किया जाए। नव प्रसारित गांवों में चकबंदी आयुक्त के द्वारा निर्धारित विहित सीमा के अंतर्गत गांव में कार्य पूर्ण किया जाए। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के द्वारा अवगत कराया गया कि 97 गांवो के सापेक्ष मात्र 60लेखपाल है, जिस पर जिलाधिकारी ने वर्तमान स्थानांतरण सत्र में अतिरिक्त लेखपाल तैनात किए जाने हेतु चकबंदी आयुक्त को अनुरोध पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एस.ओ.सी.प्रशासनिक अशोक कुमार एवं पवन कुमार सिंधु व चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अंतिम अभिलेख बनाकर समाप्त करें चकबंदी प्रक्रिया : जिलाधिकारी

Previous article
Next article

