जौनपुर धारा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक बड़े हनुमान जी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं संचालन विवेक उपाध्याय विभाग मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया। बैठक की समीक्षा लेने प्रांतीय संगठन मंत्री संजय दुबे एवं प्रांतीय हिंदू एडवोकेट फोरम प्रांत उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठनमंत्री ने कहा 28 फरवरी दिन मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेश उपाध्याय का आगमन मछलीशहर में आना सुनिश्चित हुआ है। श्री दुबे ने कहा कि जिला विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तागण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं इस कार्यक्रम में मछलीशहर जिले के प्रभारी और पालक अधिकारी प्रभाकर तिवारी है। उन्होंने बताया कि विभाग में दो जिले है मछलीशहर ब सदर और विभाग मिलाकर जनपद में 6 तहसील और 21 ब्लॉक है। जिसमे पूरी समितियों का निर्माण जल्द से जल्द कर दिया जाए। श्री दुबे के उद्बोधन पश्चात हिंदू हृदय सम्राट, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के आगमन पर हुए कार्यक्रम की समीक्षा हुई और जिला एवं विभाग के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। अंत में जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू अजय पाण्डेय ने ब्लाक, तहसील, जिला व विभाग के समस्त पदाधिकारी/कार्यकर्ता सहित जनपद के सभी सनातनी हिंदू जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से विभाग पदाधिकारी चंद्र प्रकाश तिवारी, रमेश वशिष्ठ, विवेक उपाध्याय व जिले से विवेक गुप्ता, अवधेश बरनवाल, पीके श्रीवास्तव, मनसिज पाण्डेय, सचिन श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह चौहान, मदन गोपाल सिंह चौहान, प्रमोद चौहान, रामजी सोनी, अध्यक्ष रा.ब.द. चंदन तिवारी, अध्यक्ष अ.हि.प. मछलीशहर महेंद्र यादव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की समीक्षा बैठक में विचार-विमर्श

Previous article


