जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव स्थित एक हाल में फलाह वेलफेयर ट्रस्ट रजि.के तत्वावधान में डॉ.अल्लामा इक़बाल का जन्मदिन विश्व उर्दू दिवस के रूप में एवं 11नवम्बर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्मदिन शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मशहूर शायर अहमद निसार जौनपुरी ने किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.सरफ़राज़ खान चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत जफराबाद उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.नोमान खान चेयरमैन सेंट जोसेफ़ ग्रुप ऑफ़ स्कूल रहे। प्रोग्राम की शुरुआत हाफ़िज़ यासिर हस्सान ने तिलावत ए क़ुरआन से किया व नात ए पाक का नज़राना तबरेज़ अहमद ने पेश किया। सर्व प्रथम संस्था ने मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज की छात्रा रोज़ी अंसारी को एम ए उर्दू में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डॉ.नोमान खान ने कहा कि उर्दू भाषा हमारी न सिर्फ हमारी भाषा बल्कि हमारी संस्कृति और हमारी पहचान हैं,उन्होंने कहा कि आज हम ने अंग्रेजी के चक्कर में उर्दू भाषा को बोलना छोड़ दिया है। जिसकी वजह से हमारी संस्कृति और पहचान को काफ़ी नुक़सान हुआ है, उन्होंने कहा कि उर्दू की इस दुर्गति की सबसे बड़ी वजह मुसलमान हैं। वहीं डॉ.मोहम्मद चांद बागवान ने शिक्षा की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि मुसलमानों में शिक्षा को लेकर भले आज जागरूकता की कमी हो लेकिन इस्लाम के मानने वालों में इब्न ए सीना और मूसा अल ख्वारिज्मी जैसे विद्वानों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इसके अतरिक्त शायर अहमद निसार जौनपुरी, मौलाना अनवार अहमद क़ासमी, डॉ.सैफ हुसैन खान, रोज़ी अंसारी, मुहम्मद मुज़म्मिल खान, डॉ.सरफ़राज़ खान ने भी प्रोग्राम को संबोधित किया। संचालन मज़हर आसिफ़ ने किया। इस अवसर अनवारुल हक़, अनवार दुलारे, मोनिस जौनपुरी, अकरम जौनपुरी, अहमद हफ़ीज़, अंसार जौनपुरी, डॉ.अरीबु़ज्जमाँ, डॉ.फ़ैज़ अहमद, डॉ.फ़हीम अहमद, क़ाज़ी फ़ैज़ अहमद, शाहनवाज़ मंज़ूर, आरिफ़ खान, रोज़ी अंसारी, अज़ीज़ फरीदी, डॉ.अब्दुल क़य्यूम समेत आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
world urdu day : विश्व उर्दू दिवस पर भाषा की उन्नति पर हुई चर्चा


