जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में ‘दत्तोपंत ठेंगड़ी विधिक सहायता एवं सेवा केन्द्र’ द्वारा ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस’ के अवसर पर ‘विधिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम’ का आयोजन शनिवार किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधिक सहायता एवं सेवा केन्द्र के संयोजक मंगला प्रसाद यादव ने ‘विधिक सेवा दिवस’ के आयोजन एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ दिनेश सिंह ने मुफ्त विधिक सेवा के बारे विस्तार से बताया। श्रीप्रकाश यादव ने विधिक जागरूकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ.इन्द्रजीत सिंह एवं डॉ जीशान अली ने छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारियां प्रदान की। विधि अंतिम वर्ष के छात्र-छात्रा निकिता तिवारी, अभिषेक यादव एवं चित्रांशु तिवारी ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने संबंधित जानकारी, यातायात नियमों के पालन के फायदे एवं यातायात के उल्लंघन संबंधित जुर्माने की जानकारियां दी। कार्यक्रम में प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ.वनिता सिंह, डॉ.राजन तिवारी, डॉ.सूरज सोनकर अन्य शिक्षकगण एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विधि की छात्रा स्नेहा मिश्रा एवं वैष्णवी तिवारी ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
VBSPV Jaunpur : विधिक सहायता एवं सेवा केन्द्र में दी गई नियमों की जानकारी


