कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 10दिनों में 200 वâरोड़ रुपये की कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब तृप्ति डिमरी ने इस फिल्म के सेट के बीटीएस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने मंजुलिका के गेटअप में भी नजर आ रही हैं। ‘भूल भुलैया-3’ स्टार तृप्ति डिमरी की फोटोज वायरल होते ही फैंस अपनी पसंदीदा स्टार्स प्यार बरसा रहे हैं। तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ की बीटीएस फोटोज दिखाए हैं। इनमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी ने फिल्म के किरदार ‘मंजुलिका’ का भी गेटअप लिया था। एक्ट्रेस पर ये लुक काफी ज्यादा जच रहा है और फैंस भी इसे पसंद कर रहे हैं। तृप्ति डिमरी ने ब्लैक और रेड कलर की साड़ी में कैमरे की तरफ पीठ करते हुए पोज दिया। उनकी प्यारी स्माइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं। तृप्ति डिमरी हाथ में कॉफी का गिलास लिए हुए नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है जिस जगह पर वह हैं वहां ठंड का मौसम है। मैग्नीफाइंग ग्लास के साथ फोटो क्लिक करवाई। तृप्ति डिमरी का फनी अंदाज उनके तमाम चाहने वाले फैंस को पसंद आ रहा है। तृप्ति डिमरी ने फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ के सेट से तमाम तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर की हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में तृप्ति डिमरी ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके किरदार की लोगों की तारीफ की है। फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के अलावा माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी नजर आई हैं।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Tripti Dimri पर चढ़ा था ‘ Manjulika’ का भूत

Previous article
Next article

