बॉलीवुड में टॉप की कॉमेडी की फिल्मों का लिस्ट बनाई जाए तो ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ को जरूर शामिल किया जाएगा। इन फिल्मों के स्टार्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने लोगों को जमकर हंसाया। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। अब अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ सोमवार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं और पैपराजी को जमकर पोज दिए हैं। इन तीनों स्टार्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फिर से फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बातें होने लगी हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने 11 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल का एक वीडियो शेयर किया है। ये तीनों स्टार्स मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए और पैपराजी को निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए। इस दौरान अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मस्ती के मूड में नजर आए। हालांकि बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को चल रहा विवाद खत्म हो गया है। दरअसल, फिल्म ‘हेरा फेरी’ और फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ के राइट्स इरॉस के पास थे और इस पर विवाद शुरू हो गया लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया व्िाâ फिरोज नाडियाडवाला ने इस प्रâेंचाइजी फिल्म के सभी राइट्स वापस ले लिए हैं। इसके बाद फिल्म के तीसरे पार्ट को बनने को लेकर हो रहा विवाद खत्म हो गया। इसके अलावा ये भी खबर आई थी विवाद खत्म होने के बाद निर्माता फिरोज नाडियाडवाला फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब तीनों स्टार्स एक साथ दिखे हैं तो फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कयासबाजी करने लगे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Bollywood News : हेरा-फेरी 3 की सुगबुगाहट तो नहीं दे रही अक्षय-सुनील व परेश की तिगड़ी ?


