Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनTriptee Dimari ka khulasa : तृप्ति डिमरी का खुलासा

Triptee Dimari ka khulasa : तृप्ति डिमरी का खुलासा

  • खौफनाक रेप देखकर तो डायरेक्टर भी सहमी, रोकर मांगी माफी

श्रीदेवी की मॉम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति डिमरी को बुलबुल की रिलीज के बाद से काफी पहचान मिली, जिसका प्रीमियर 2020 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने शेयर किया कि कई लोगों ने उन्हें बुलबुल ना करने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने इसे किया।

रणवीर अल्लाहबादिया से उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए, उन्होंने बताया कि डायरेक्टर अन्विता दत्त गुप्तान अक्सर रेप सीन फिल्माने के बाद उनसे माफी मांगती थीं। उन्होंने कहा, ‘रेप सीन बहुत इंटेंस थे। बातें करते समय सीन के बारे में ऐसा लगता है, ‘नॉर्मल है। हो जाएगा ये।’ लेकिन जब आप असल में उस सीन में उस पल को जीते हैं, तो अलग लेवल का डर आता है। एक एक्टर के रूप में, आप जानते हैं कि आप इससे भाग नहीं सकते। यह बहुत डरावना और अजीब था, लेकिन मुझे राहुल बोस की तारीफ करनी होगी, जिन्होंने मुझे बहुत कंफर्टेबल महसूस कराया। जैसे ही सीन खत्म होता, वह टॉपिक बदल देते या मेरे साथ खेल खेलना शुरू कर देते। इसलिए, मैं इस बारे में नहीं सोच रही थी कि सीन में असल में क्या हो रहा है। मेरी डायरेक्टर हर सीन के बाद मेरे पास आकर बैठती और रोती। वह माफी मांगते हुए कहती, ‘मुझे दुख है, आपको यह सब सहना पड़ रहा है, लेकिन यह सिर्फ फिल्म के लिए है। इसके अलावा तृप्ति ने बताया कि जब भी वह बुलबुल की कहानी सुनती थीं, तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते थे। ‘जब मेरा सिलेक्शन हुआ था, तो सबने कहा था ‘मत करना’ क्योंकि लैला मजनू ने इसे रिलीज किया था और यह फिल्म हिट नहीं हुई थी। मैंने फिर से ऑडिशन देना शुरू किया, इस दौरान बुलबुल का ऑडिशन आया। एक्ट्रेस ने बताया कि 23 साल की उम्र में वह ऐसा रोल नहीं निभाना चाहती थीं, जिसमें साड़ी और भारी जूलरी पहने हों, लेकिन फिर भी उन्होंने ऑडिशन देने का फैसला किया और उनका सेलेक्शन हो गया। तृप्ति ने कहा, ‘लोगों ने मुझे कहा कि तुम ये छोटी फिल्म क्यों करना चाहती हो? कुछ और ट्राई करो।’बाद में, मुझे बताया गया कि मेरा सेलेक्शन हो गया है और मुझे निर्देशक से मिलने के लिए कहा गया। जब मैं अन्विता दत्त गुप्तान से मिली और उन्होंने पूरी कहानी सुनाई, तो मैंने तुरंत उनसे कहा, ‘मैं ये कर रही हूं। मुझे परवाह नहीं है।